शक्ति राय ‘एडमरिया मिसेज इंडिया 2019 बनी

शक्ति राय 'एडमरिया मिसेज इंडिया 2019' की धमाकेदार  विजेता बनी। श्रीमती शक्ति राय एक सफल 'ऑल इंडिया रेडियो' कलाकार के साथ साथ एक आदर्श अध्यापिका भी हैं 'द मिलेनियम स्कूल' नोएडा में।
" alt="" aria-hidden="true" /> एडमरिया मिसेज इंडिया 2019' की प्रतियोगिता 'जेपी पैलेस' होटल, आगरा में अति हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। इसमें कई प्रदेशों के प्रतिभागियों ने जोर शोर से भाग लिया।
" alt="" aria-hidden="true" />शक्ति की शक्ति ,प्रतियोगिता जीतने के बाद श्रीमती शक्ति राय ने अपने साक्षात्कार में कहा कि वह स्वयं को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई।
 वह अपने परिवार और मित्रों का धान्यवाद करतीं हैं कि उन्होने उनका  उत्साह बढ़ाया और साथ दिया।
इस  प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि और न्यायाधीश जाने माने एक्टर 'राहुल रॉय', बिग बॉस के विजेता  'ज़ुबेर खान' के साथ योग्य और जाने माने न्यायाधीशों की टीम भी थी।